गोरा रंग खूबसूरती का पैरामीटर कैसे ?????
हमारा समाज हमेशा से गोरे रंग को लेकर दोहरी मानसिकता का शिकार रहा है । एक तरफ तो हम बोलते है कि पश्चिमी देशों में हो रहा रंगभेद गलत है, वहीं दूसरी तरफ हम खुद इस मानसिकता से अब तक उबर ही नहीं पाए है । रंगभेद कहीं ना कहीं हमारे समाज में भी व्याप्त है, यह भेदभाव का ही एक तरीका है, जो समानता से कोसों दूर है । गोरे रंग को लेकर भारत में हमेशा से बहुत क्रेज रहा है । बॉलीवुड की कई मूवी के गानों में भी अभि...