इनका अंदाज़ है इनका स्टाइल स्टेटमेंट : आर जे राशि जौहरी


इनकी आवाज़ ही इनकी पहचान है और इनका अंदाज़ है इनका स्टाइल स्टेटमेंट। लखनऊ में रेडियो से प्यार करने वाले इनसे मोहब्बत न करें ये तो नामुमकिन है। इनकी शोख शरारती  आवाज़ और लखनऊवा स्टाइल इन्हे एक खास पहचान देता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं रेडियो सिटी लखनऊ की आर जे राशि जौहरी की। राशि रेडियो की  दुनिया में अपनी चटपटी और मज़ेदार बातो के लिए जानी जाती हैं। इनके अंदर एक ख़ास तरह का देसीपन है। बेवजह के बनावट और फ़िज़ूल के  दिखावे से बिलकुल अलग है राशि का अंदाजे बयां । उदासी हो या अकेलापन राशि की आवाज़ आपको एक बार मुसकराने पर मजबूर कर ही देगी। रेडियो पर अपने ख़ास अंदाज़ के साथ जब वो गाने बजाती हैं तो मन के अंदर और बाहर का मौसम अपने आप खुशनुमा हो जाता है।  यही वजह है की आज राशि हर उम्र के श्रोताओं के मन को छूती हैं। हमने राशि से उनके अंदाज और उनकी पर्सनालिटी के बारे में कुछ बाते की। तो लीजिये प्रस्तुत है आर जे राशि का एक छोटा सा इंटरव्यू -  


हैलो राशिहमारा पहला सवा आपसे ये है की आर जे ही क्योंये करियर सोच समझ कर चुना या फिर कोई संयोग था?

जब    नाम    में   ही   आर जे  हो  तो  और  बाकी  हम  क्या  बताये।  राशि  जौहरी यानी  आर जे ,  जनम  की  ये पहचान।  फिर कर्म   की  पहचान  भी  बन गयी।  पोस्ट  ग्रेजुएट  तक  की  पढाई   - लिखाई   बस   पापा  का  दिल  रखने  के लिए  कर  डाली, वरना   किताबीं  बातें   हमारे  पल्ले  कभी  पड़ी  ही  नहीं।  क्योकि  ज़िंदगी  में  हमारा  हिसाब  शुरू  से  ही  बहता   पानी,  रमता जोगी  वाला ही रहा.  तो बस   लिखने  और  बोलने  का   कीड़ा   यहाँ  तक ले  आया।   बस   तो मुँह  की दुकान  चल  रही है  और   लखनऊ  सिटी  के  संग  हम  भी  जी  रहे  है। 

आप लखनऊ की एक जानी मानी आर जे हैं | लोग आपको पसंद करते हैं आपको फॉलो करते हैं।
 कभी सेलिब्रिटी वाली फीलिंग आती है?

यार  सच  बतायें  तो आज   तक  समझ  नहीं  पाए  हम  की  ये   सेलिब्रेटी  आखिर  चीज  क्या है।   हम  आज  भी  दाल  चावल  से  लेकर  डोसा  तक  हाथ  से  ही  खाते  है , घर  पे मटर   भी  छीलते हैं   मतलब  हम  टोटल लखनऊवा हैं। १० साल  हो गए  रेडियो  से  जुड़े ,  बहुत  खूबसूरत   यादे  भी हैं  लिस्नर्स   के साथ की.   सेलिब्रटी फील   का तो पता  नहीं  पर  राशि की   पसंद  से लेकर   तबियत   तक  के लिए जब  लोगों   को  परवाह  करते देखते हैं  तब लगता  है  की चलो   दिल कमा  लिए थोड़ा बहुत।  

कुछ अपने बारे में बताइये  कहाँ से पढाई की कब आई इस फील्ड में?

कॉलेज टाइम से ही लिखने और मिमिक करने का कीड़ा था हमारे अंदर और हॅंसना हंसाना पसंदीदा शौक।   कॉलेज में ब्रेक टाइम में  कैंटीन में  सब आ कर हमेशा हमसे  बोलते राशि यार  माहौल बनाओ जरा और फिर शुरू होता तफ़री  और ठहाको  का दौर। लख़नऊ यूनिवर्सिटी  से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथही  ही यूं ही एक न्यूज़ चैनल का ऑडिशन दिया। वहां भी सलमा सुल्तान ( दूरदर्शन की न्यूज़ एंकर ) की  मिमिक कर के दिखाई सिलेक्शन हुआ  और  फिर  न्यूज़ एंकरिंग,,,,,,शो एंकरिंग,,,,,,  आल इंडिया रेडियो , कम्युनिटी  रेडियो  स्टेशन,  फिर प्राइवेट ऍफ़ एम्  चैनल  से होते हुई  अब  रेडियो सिटी 91 .1   में रेडियो  लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।   बस यूं  समझिये कि  रग रग  में लखनऊ दौड़ रहा  है। 

राशि अपने इस पूरे करियर में कोई ऐसी खास बात या अनुभव जो आप साझा करना चाहें पाठकों से?

ऐसे  तो बहुत सी  खूबसूरत  यादे  हैं  पर एक बात  जो आज तक  याद रह गयी ,जब एक लिस्नर  ने  अपनी बेटी का नाम  हमारे नाम पर राशि रखा है। इसलिए कि  ये भी ऐसी ही लोगों को हंसाती रहे। मज़े की बात ये है की वो
लिसनर हमारे  लिए  नवरात्रों  में  कन्या  के  प्रसाद   के  तौर   पे  गिफ्ट  निकालते  हैं  जैसे  हेयर बैंड्स,   टिफ़िन,  वाटर  बॉटल्स।  सो क्यूट  ना☺

राशि अपनी एक खास स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आप आम बोलचाल की भाषा में लोगों से कनेक्ट करती हैं। क्या आप अपनी निजी ज़िन्दगी में भी ऐसी हैं?
सच  बताएं तो  कभी  पता  नहीं  चला  की हमारे  बोलचाल  की  आदत  कब  हमारा   स्टाइल  स्टेटमेंट  बन  गया।  जो  फील  करते  हैं  बस  बोल  देते  हैं।  एक  सिंपल  देसी  लड़की  हैं  हम।  खालिस  लखनवी   पैदाइश।  लखनऊ  के कोने  कोने  में  जैसे की  मौलवीगंज , रकाबगंज,  चौक , चौपटिआ  में   बचपन  बिता  तो  बस  वही  फ्लेवर   भाषा   में   भी  छलक  जाता हैं।  घर परिवार  में  कैसे  हैं ,  आ कर  देखिये।  वैसे  अभी  भी आपसे  बात  करने के  बाद  कूकर  का  ढक्कन   सही  करवाने  जाना हैं  हमको  और क्या बोले ;]

बहुत से नए लड़के लड़कियां राशि को फॉलो करते हैं राशि जैसा बोलना चाहते हैं। लेकिन राशि किसे फॉलो करती हैं। आपका भी तो होगा कोई आइडियल।
हर एक आम इंसान  हमारे लिए  आइडियल  होता हैं।  सच में किसी के चलने का, बात करने का स्टाइल  भा  जाता तो किसी का छींक मारने का।  लेकिन किसी को ऑब्ज़र्व  करने और किसी को डिट्टो कॉपी करने में  एक ज़हीन सा अंतर  होता है और यही  बात हम फॉलो करने वालों  को  बोलते हैं की जो तुम हो वही  बनो STAY ORIGINAL..STAY NATURAL…COPY PASTE से खुद  को दूर  रखो  That’s it !!! 

एक करियर के रूप में रेडियो जॉकी को कितने नंबर देंगी आप ? क्या इसे एक फुल फ्लेज्ड करियर के रूप में देख
जा सकता है? 
रेडियो  को जिया है हमने। दिखाते नहीं  लेकिन बहुत इमोशनल हैं हम  रेडियो के लिए। रेडियो के लिए हमारी तरफ  से 100  आउट  ऑफ़ 100 And Definitely Radio is growing day by day so there are lots and lots of Opportunities in near future…so go and grab the mouka !! 

 कभी लखनऊ से बाहर जाने या किसी और प्रोफेशन में जाने की नहीं सोची?
लखनऊ  से बाहर  जाने  के कुछ बेहद शानदार ऑफर्स  ठुकराए हैं।  टीवी सिनेमा की राहें आज भी खुली हैं। पर गरज अपनी ही है कि  लखनऊ से बाहर  जाने के लिए  इतना बड़ा दिल कहाँ से लाते। वैसे  रेडियो में ना होते तो बस एक्टिंग शक्टिंग से ही पहचान बनती,  ये तय था। 

राशि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अगर आप कुछ साझा करना चाहें।
घर में  माँ पापा के अलावा हम तीन भाई बहन हैं। हम सबसे छोटे हैं। बेटी होने के बावजूद हमारी परवरिश  घर के बेटे के  तौर पे ही हुई।  रेडियो में कोई ताई, चाची, बुआ,  दादी, दादा का दूर दूर का कोई  कनेक्शन नहीं रहा। पापा ने तो आज तक मज़ाक में हमको घर का रेडियो  की उपाधि दे रखी  है।  बाकी शौक  तो  एक ही रहा बातें करने और  माहौल जमाने का, पर कभी कभी हेंडीक्राफ्ट और गाने गुनगुनाने के शौक पर  से भी  धूल झाड़ लेते हैं। 



चलते चलते राशि स्टाइल में कुछ खास हमारे पाठकों के लिए?
 बस  इतना ही कि -

 चाहे जिसे भी नंबर की आप  औलाद  हो
  काम ऐसा करना की लोग कहे  बेटा  तुम  तो फौलाद हो 
    अपनी जड़ों से हमेशा  जुड़े रहिये
     मुस्की मारते रहिये ☺




                                        प्रस्तुति : पूजा 


Comments

  1. Lst ki lines ka boli hai aap
    Ek dam rapchik isi andaz k to deewane hai aapk itne sare log

    ReplyDelete
  2. Wao Raashi ji u took good love u Raashi......ap hmesha aise hi rahiye ar success apke kadam chumegi....

    ReplyDelete
  3. Tum isiliye bhi sabki chaheti ho ki aaz bhi apni zameen se judii ho aur voh desipan abb bhi baaki hai tum mein...aisi hi raho hameshaa pyaari si bindaas aur aisey hi bakar-bakar karti raho... Khoob pyaar Raashi aur duaayein bhi dher saari ... :* :*

    ReplyDelete
  4. Tum isiliye bhi sabki chaheti ho ki aaz bhi apni zameen se judii ho aur voh desipan abb bhi baaki hai tum mein...aisi hi raho hameshaa pyaari si bindaas aur aisey hi bakar-bakar karti raho... Khoob pyaar Raashi aur duaayein bhi dher saari ... :* :*

    ReplyDelete
  5. Tum isiliye bhi sabki chaheti ho ki aaz bhi apni zameen se judii ho aur voh desipan abb bhi baaki hai tum mein...aisi hi raho hameshaa pyaari si bindaas aur aisey hi bakar-bakar karti raho... Khoob pyaar Raashi aur duaayein bhi dher saari ... :* :*

    ReplyDelete
  6. Tum isiliye bhi sabki chaheti ho ki aaz bhi apni zameen se judii ho aur voh desipan abb bhi baaki hai tum mein...aisi hi raho hameshaa pyaari si bindaas aur aisey hi bakar-bakar karti raho... Khoob pyaar Raashi aur duaayein bhi dher saari ... :* :*

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

विभा रानी: जिन्होंने रोग को ही राग बना लिया

आम्रपाली के नगरवधू से एक बौद्ध भिक्षुणी बनने तक का सफर ....

आह से वाह तक का सफर : अर्चना सतीश